आग लगने के बाद बुरी तरह से जला Poco M3 स्मार्टफोन, कंपनी ने दिया जवाब

घटना की जानकारी पीड़ित के भाई ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट (@mahesh08716488) के जरिए दी थी। हालांकि, बाद में ट्वीट को हटा दिया गया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2021 11:48 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने Poco M3 में आग लगने की शिकायत की
  • ट्वीट में जले हुए फोन की तस्वीर शेयर कर बाद में डिलीट कर दिया ट्वीट
  • Poco ने कहा इस तरह की घटनाओं और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कंपनी गंभीर

Poco M3 की वर्तमान में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

पिछले कुछ समय से हमने कई ऐसे हादसों के बारे में पढ़ा है, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन में आग लगने या उनमें विस्फोट होने की जानकारी मिली है। लेटेस्ट खबर भी इसी से जुड़ी है, जहां एक व्यक्ति ने उसके Poco M3 स्मार्टफोन में आग लगने की शिकायत की है। शेयर की गई तस्वीर से पता चलता है कि आग बेहद भायानक थी, क्योंकि फोन के कैमरा मॉड्यूल के आसपास के हिस्से को छोड़, पूरा फोन बूरी तरह जल गया है। हाल फिलहाल में कई OnePlus Nord 2 व एक Vivo स्मार्टफोन में भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।

यह घटना 27 नवंबर की है। 91Mobiles के अनुसार, घटना की जानकारी पीड़ित के भाई ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट (@mahesh08716488) के जरिए दी थी। हालांकि हमारे द्वारा जांच करने पर हमने शिकायत के ट्वीट को इस अकाउंट में नहीं पाया। इसी वेबसाइट ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है "मेरे भाई का POCO M3 मोबाइल आज सुबह ब्लास्ट हो गया।" इस ट्वीट में फोन की तस्वीर भी शेयर की गई है, जो बुरी तरह से जला हुआ है। इसमें फोन का ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहा है, और नीचे का हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो चुका है।
 

Photo Credit: 91Mobiles


शिकायतकर्ता ने इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी कि यह आग कब और किस हालात में लगी। इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है या उसने इस घटना के बाद POCO से शिकायत की है या नहीं। हालांकि, कंपनी ने इस घटना को स्वीकारा है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा [कंपनी के लिए] बहुत महत्वपूर्ण है और कंपनी ऐसे मामलों को गंभीरता से लेती है।

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि "हमारी टीम ने समस्या की सूचना मिलते ही संबंधित ग्राहक से संपर्क किया और निकटतम सेवा केंद्र में उनके आने का इंतजार कर रही है। हम इस हादसे की विस्तार से जांच करने, और ग्राहक को अपना पूरा समर्थन देने और प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M3, Poco M3 Blast, Poco M3 Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.