Poco M3 Pro 5G फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

पोको एम3 प्रो 5जी फोन में हाई-रिफ्रेश रेट फीचर किया जाएगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है और इसमें सेंट्रली लोकेटिड होल-पंच सेल्फी कटआउट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 मई 2021 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G फोन Redmi Note 10 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मिल सकता है हाई-रिफ्रेश रेट
  • 19 मई को लॉन्च होगा फोन

ब्लैक, ब्लू और यैलो कलर ऑप्शन में मिल सकता है ये फोन

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा की गई है। कंपनी ने अपने POCO Global अकाउंट के जरिए ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन 19 मई को लॉन्च किया जाएगा और यह पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च हुए Poco M3 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा जो कि भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। Xiaomi सब-ब्रांड ने पोको एम3 प्रो 5जी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी ग्लोबल लॉन्च से पहले टीज़ कर दी है और यह फोन भारत में भी पेश किया जा सकता है।

Poco ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। कुछ दिन पहले Poco Global के हेड Kevin Xiaobo Qiu और प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड Angus Ng ने कंफर्म किया था कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर के साथ एंट्री मारेगा। जब से माना जा रहा है कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन Redmi Note 10 5G फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, तब से उम्मीद लगाई जा रही थी कि फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से ही लैस होगा। रेडमी नोट 10 5जी को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन यह Redmi Note 10 सीरीज़ के हिस्से के तौर पर ग्लोबली पेश किया जा चुका है।

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, पोको एम3 प्रो 5जी फोन में हाई-रिफ्रेश रेट फीचर किया जाएगा। डिज़ाइन रेंडर को जाने-माने टिप्सटर ईशान अग्रवाल द्वारा साझा किया गया था, जिसमें फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और यैलो में दिखा है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है और इसमें सेंट्रली लोकेटिड होल-पंच सेल्फी कटआउट दिया जा सकता है। पोको एम3 प्रो 5जी में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। तस्वीर में रेडमी नोट 10 5जी की तुलना में फोन का अलग बैक पैनल देखने को मिला था।

पिछले महीने Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को कथित रूप से Bureau of Indian Standards (BIS) पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च का इशारा मिला था। कहा जा रहा है कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और यह फोन MIUI 12 पर काम करेगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5.1 मौजूद होगा।
Advertisement

पोको एम3 प्रो 5जी फोन ग्लोबली 19 मई को लॉन्च किया जाएगा, यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट GMT+8 (भारतीय समयानुसार 5:30pm बजे) शुरू होगा। जिसकी घोषणा कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से की है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Bad
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.