Poco M2 Reloaded फोन 4 कैमरा के साथ 21 अप्रैल को होगा Flipkart पर लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स

Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Poco M2 का ही नया वर्जन होगा। Poco India ने ट्विट के जरिये यह जानकारी दी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 09:04 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Reloaded में Poco M2 जैसा ही हो सकता है डिजाइन
  • फुल एचडीप्लस डिस्पले के साथ आ सकता है ये स्मार्टफोन
  • Poco M2 Reloaded की रैम कॉन्फिग्रेशन में हो सकता है अन्तर।

Poco M2 Reloaded में होगा MediaTek Helio G80 SoC चिपसेट।

Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Poco M2 का ही नया वर्जन होगा। Poco India ने ट्विट के जरिये यह जानकारी दी। Poco M2 Reloaded को Flipkart पर एक माइक्रोसाइट के द्वारा 'मल्टीमीडिया पावरहाउस' के टैग के साथ टीज किया जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार Poco M2 Reloaded स्पेसिफिकेशन्स में Poco M2 की तरह ही फुल एचडीप्लस डिस्पले, MediaTek Helio G80 SoC और डिजाइन होगा। यह नया वर्जन अलग रैम कॉन्फिग्रेशन के साथ आयेगा।

Poco M2 Reloaded launch in India details

Flipkart पर माइक्रोसाइट के अनुसार भारत में Poco M2 Reloaded को 21 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जायेगा। यह फोन उसी दिन तीन घंटे बाद यानि कि 3 बजे से सेल होना शुरू हो जायेगा।

Poco M2 Reloaded price in India (अनुमानित)

Poco M2 Reloaded का दाम इसके ओरिजनल मॉडल की तर्ज पर ही तय किया जायेगा। Poco M2 दो कॉन्फिग्रेशन्स – 6GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये जबकि टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये रखी गयी। वहीं Poco M2 Reloaded  के बारे में कीमत को लेकर कोई अधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

Poco M2 Reloaded Specifications

Flipkart की माइक्रोसाइट के अनुसार Poco M2 Reloaded में फुल एचडीप्लस डिस्पले, MediaTek Helio G80 SoC होगा। इसके अलावा अभी इस स्मार्टफोन की अन्य फीचर्स के बारे में नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि इसके फीचर्स Poco M2 के जैसे ही होंगे। हो सकता है कि इसका इंटरफेस पोको के ही MIUI पर दिया जाये। इसमें 6.53 इंच की फुलएचडी प्लस (1,080x2,340 pixels) डिस्प्ले होगी और कोरनिंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन हो सकता है।

Poco M2 Reloaded के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एक क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी शूटर होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइट एंगल लेंस हो सकता है, 5 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। वहीं फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। पावर की बात करें तो बैटरी इसमें 5000mAh तक हो सकती है। साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए P2i कोटिंग भी हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  2. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  9. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  10. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.