Poco ने ग्लोबल स्तर पर Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को लॉन्च कर दिया है।
Poco F9 Ultra में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
Photo Credit: Poco
Poco ने ग्लोबल स्तर पर Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को लॉन्च कर दिया है। Poco के इन दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जबकि F9 Ultra में 8050mAh की बैटरी आती है। यहां हम आपको Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco F9 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 699 (लगभग ₹66,350) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 769 (लगभग ₹72,700) है। वहीं Poco Ultra 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 799 (लगभग ₹75,845), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 949 (लगभग ₹90,080) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 1199 (लगभग ₹1,13,810) है। इन स्मार्टफोन की बिक्री चुनिंदा देशों में शुरू हो गई है।
Poco F9 Pro में 6.59 इंच की 1.5K 12-बिट AMOLED 20:9 डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, 185Hz रिफ्रेश रेट, 4800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें Adreno GPU के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट Gen 5 V सीरीज 3nm मोबाइल चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X अल्ट्रा RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग आती है। इसमें 6,330mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो F9 Pro के रियर में f/1.68 अपर्चर, OIS + EIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है। साउंड सेटअप की बात करें तो इसमें हाई-रेज ऑडियो, सुपरलीनियर सिमेट्रिक ड्यूल स्पीकर और Bose ट्यूनिंग के साथ साउंड है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 157.49 मिमी, चौड़ाई 75.25 मिमी, मोटाई 8.79 मिमी और वजन 206 ग्राम है।
Poco F9 Ultra में 6.9 इंच की 1.5K 12-बिट AMOLED 20:9 डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2510 x 1156 पिक्सल, 185Hz रिफ्रेश रेट, 4800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें Adreno 840 GPU, VisionBoost D8 चिपसेट के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट Gen 5 3nm मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB / 16GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 8050mAh की बैटरी आती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में F9 Ultra के रियर में f/1.68 अपर्चर, OIS + EIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और f/2.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 जेन 1, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। साउंड सेटअप के मामले में यह हाई-रेज ऑडियो, इंडीपेंडेंट सबवूफर के साथ ड्यूल स्पीकर और Bose ट्यूनिंग साउंड से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.49 मिमी, चौड़ाई 77.94 मिमी, मोटाई 8.74 मिमी और वजन 235 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी