Poco F7 सीरीज की लॉन्च डेट लीक, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ इस दिन देगी दस्तक!

Poco F7 Ultra फोन Redmi K80 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 12:20 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज 27 मार्च को लॉन्च हो सकती है।
  • Poco F7 दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Poco F7 Ultra में 5300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Poco F6 के सक्सेसर के रूप में आ सकता है Poco F7 स्मार्टफोन

Poco की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है जो कि Poco F7 के नाम से लॉन्च होगी। इस सीरीज के लॉन्च को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि कंपनी इसे मार्च के अंत में लॉन्च कर सकती है। यह एक ग्लोबल रिलीज होगा। अब इन्हीं कयासों के बीच एक ऑनलाइन पोस्ट में सीरीज से संबंधित एक पोस्टर नजर आया है जिसमें इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि होने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Poco F7 सीरीज की लॉन्च डेट कथित रूप से कंफर्म हो गई है। अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज का एक पोस्टर ऑनलाइन लीक हो गया है। सीरीज में तीन मॉडल उतारे जा सकते हैं जिनमें Poco F7, Poco F7 Pro, और Poco F7 Ultra शामिल होंगे। सीरीज 27 मार्च को लॉन्च होगी। हालांकि पहले इस सीरीज में Poco F7 Pro, और Poco F7 Ultra मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। जबकि Poco F7 दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement
Poco F7 Ultra फोन को Redmi K80 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में 6.67 इंच का OLED पैनल देखने को मिल सकता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन होगा। इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 5300mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 

इस बीच Poco F7 Ultra फोन को Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। यहां पर फोन के सिंगलकोर, और मल्टीकोर टेस्ट स्कोर का पता चलता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया गया है। इसमें 16 जीबी रैम दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाला है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 2300 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में डिवाइस ने 8150 पॉइंट्स का स्कोर किया है।  
Advertisement

Redmi की ओर से अपकमिंग Redmi Turbo 4 Pro को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि बाद में यही डिवाइस भारत में Poco F7 के रूप में लॉन्च होगा। यहां पर कयास यह भी है कि भारत में सिर्फ Poco F7 ही रिलीज किया जाएगा। प्रो और अल्ट्रा मॉडल मार्केट से नदारद रह सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.