Poco F6 Pro लिस्‍ट हुआ Amazon पर, 16GB रैम, 1TB स्‍टोरेज के साथ होगा लॉन्‍च!

Poco F6 Pro : इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जोकि 120W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मई 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Poco F6 Pro की लॉन्चिंग होगी 23 मई को
  • यह शाओमी फोन्‍स का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है
  • इसमें 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला WQHD+ पैनल हो सकता है

ऐसी भी अफवाहें हैं कि Poco F6 Pro में 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला WQHD+ पैनल होगा, जिसकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स होगी।

पोको की नई स्‍मार्टफोन सीरीज Poco F6 का आगाज 23 मई को होने जा रहा है। हालांकि तमाम लीक्‍स ने पहले ही अनुमान लगा द‍िया है कि नए पोको स्‍मार्टफोन्‍स में कौन से फीचर्स और स्‍पेक्‍स मिल सकते हैं। यह भी लगभग कन्‍फर्म हुआ है कि Poco F6 सीरीज के फोन चीन में एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर लॉन्‍च किए गए शाओमी फोन्‍स के रीब्रैंड वर्जन हैं। फ‍िर भी लोगों में Poco F6 के लिए उत्‍सुकता है, क्‍योंकि पोको, प्राइस से आकर्षित करती है। कम दाम में फीचर पैक्‍ड डिवाइसेज दी जाती हैं।  

टिप्‍सटर सुधांशु अंभाेरे का दावा है कि उन्‍होंने एमेजॉन पर Poco F6 Pro की शुरुआती लिस्टिंग को देखा है। पता चला है कि टॉप वेरिएंट में 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्‍टाेरेज ऑफर किया जाएगा। इसकी कीमत 619.90 यूरो (लगभग 55,898 रुपये) बताई जाती है। 

अनुमान है कि नया पोको फोन क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 से पैक होगा। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जोकि 120W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऐसी भी अफवाहें हैं कि Poco F6 Pro में 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला WQHD+ पैनल होगा, जिसकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स होगी।   

कैमरा सेटअप के मामले में भी Poco F6 Pro प्रभावित कर सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है, जोकि 50 एमपी के मेन सेंसर के साथ होगा। सेल्‍फी के लिए फोन में 16 एमपी का सेंसर दिया जा सकता है। 
Advertisement

एक अन्‍य रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि Poco F6 Pro को Redmi K70 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। Poco अक्सर Redmi फोन को रीब्रांड करता आया है। हाल ही में Poco X6 Pro लॉन्च किया था जो काफी हद तक Redmi K70E पर बेस्ड है। हालांकि, Poco X6 Pro में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें K70E की तुलना में छोटी बैटरी और स्लो चार्जिंग शामिल है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.