64MP कैमरा के साथ Poco F3 GT फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखे लाइवस्ट्रीम

Poco ने फिलहाल फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक से संकेत मिलता है कि इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये और निश्चित रूप से 35,000 रुपये के बीच ही रहेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Poco F3 GT फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा
  • पोको एफ3 जीटी में मिलेंगे तीन कैमरे
  • फोन हो सकता है Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न
Poco F3 GT स्मार्टफोन भारत में आज 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी लॉन्चिंग के लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। पोको एफ3 जीटी के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मौजूद होगा। पोको एफ3 जीटी को लेकर अकटले लगाई जा रही हैं कि यह Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।
 

Poco F3 GT launch: How to watch livestream

Poco F3 GT स्मार्टफोन को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। वर्चुअल इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जहां कंपनी फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा करेगी। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी इवेंट का लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

Poco F3 GT price in India (expected)

Poco ने फिलहाल फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक से संकेत मिलता है कि इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये और निश्चित रूप से 35,000 रुपये के बीच ही रहेगी। फोन के कॉन्फिग्रेशन की जानकारी साफ नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा तो यह 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है। हालांकि, यह भी साफतौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह वेरिएंट्स भारत में दस्तक दे सकते हैं। चीन में फोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती है और CNY 2,699 (लगभग 31,100 रुपये) तक जाती है।

यह फोन गनमेटल सिल्वर और प्रीडेटर ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है और इसकी सेल Flipkart के जरिए होगी।
Advertisement
 

Poco F3 GT specifications (expected)

पोको ने पुष्टि की है कि फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम मिश्र धातु फ्रेम और बेवेल के तीन स्टाइल्स होंगे। Poco F3 GT फोन में ड्युल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया जाएगा और इसमें 10 बिट्स एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। इसके अलावा इसमें HDR 10+ और DC Dimming सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए पोको फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी 5,065mAh की होगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Physical gaming triggers
  • 5G-ready SoC
  • 120Hz refresh rate AMOLED display
  • 67W fast charging
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.