Poco F2 Pro की कीमत हुई लीक, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi K30 Pro

Poco F2 Pro को Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट बताया जा रहा है। रेडमी के30 प्रो को मार्च में चीन में 2,999 चीनी युआन (लगभग 32,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्चस किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 मई 2020 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस
  • स्मार्टफोन को बताया जा रहा है Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट
  • रेडमी के30 प्रो से महंगा लॉन्च हो सकता है पोको एफ2 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट

Poco F2 Pro स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस

Poco F2 Pro को पहली बार गूगल प्ले लिस्टिंग में देखा गया है और इस लिस्टिंग ने सभी स्मार्टफोन शाओमी फैन्स को आश्चर्य में डाल दिया, क्योंकि हर कोई पोको एफ 2 के लॉन्च की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, पोको एफ2 प्रो को Redmi K30 Pro के रीब्रांडेड वेरिएंट बताया जा रहा है और अब एक नई रिपोर्ट में Poco F2 Pro की कीमत की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पोको एफ2 प्रो का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट  649 यूरो (लगभग 53,300 रुपये) में लॉन्च होगा। यह रेडमी के30 प्रो की तुलना में अधिक महंगा है। रेडमी के30 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट को चीन में 2,999 चीनी युआन (लगभग 32,500 रुपये) में चीन किया गया था।

पुर्तगाली पब्लिकेशन 4gnews की एक रिपोर्ट के अनुसार, Poco F2 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 यूरो (लगभग 53,300 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट 749 यूरो (लगभग 61,600 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। पब्लिकेशन यह भी बताता है कि इसके स्रोत ने पोको एफ2 प्रो की इस कीमत की "गारंटी" दी है, लेकिन डिज़ाइन या स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

यदि पोको एफ2 प्रो वास्तव में रेडमी के 30 प्रो का रीब्रांडेड संस्करण है, तो निश्चित तौर पर यह कीमत रेडमी के 30 प्रो की कीमत से काफी अधिक है। याद दिला दें कि Redmi K30 Pro को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था और इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 32,500 रुपये) है और टॉप-एंड 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 40,000 रुपये) है।

हालांकि GSMArena की एक रिपोर्ट बताती है कि पुर्तगाल में एक 'प्राइवेट कॉपी टैक्स' है, जो वहां पर स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाता है। इसमें कहा गया है कि हर परिस्थिति में पोको एफ2 प्रो के बेस मॉडल की कीमत 599 यूरो (लगभग 49,200 रुपये) होगी।
Advertisement

पोको एफ2 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें रेडमी के30 प्रो के समान स्पेसिफिकेशन होने चाहिए। यदि ऐसा होता है तो Poco F2 Pro में Snapdragon 865 चिपसेट, 5G कनेक्टिविटी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,700 एमएएच बैटरी के साथ शामिल हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F2 Pro, Poco F2 Pro price, Poco F2 Pro Leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  4. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  3. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  6. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  7. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  8. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  10. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.