6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर

Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 725 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2026 08:05 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर फोन को एमआरपी से 31% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन पर 5 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट आ गया है।
  • फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Poco C85 5G में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

Poco C85 5G को कंपनी ने दिसंबर 2025 में लॉन्च किया था। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। अब इस पर भारी छूट मिल रही है। Flipkart पर फोन को एमआरपी से 31% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Poco C85 5G में 50MP कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले आता है। आइए जानते हैं Poco C85 5G पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Poco C85 5G Price Discount Offer

Poco C85 5G को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 20,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब फोन को डिस्काउंट के साथ 14499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर 5 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट आ गया है। ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक डिस्काउंट भी कंपनी ने दिया है। 

Advertisement

Poco C85 5G Bank Offer Discount

Poco C85 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 725 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 6 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,774 रुपये रह जाती है। 

Poco C85 5G specifications

Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर काम करता है। कंपनी 2 बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो C85 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.49 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 211 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP64-rated design
  • Bright and large display
  • Big battery with fast charging
  • Decent software commitment
  • Bad
  • Single speaker does not sound great
  • Software is loaded with bloatware
  • Stuttery software experience
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.