Poco C65 की बिक्री शुरू, सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदें 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन

Poco C65 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Poco C65 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C65 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Poco C65 में 5,000mAh बैटरी दी गई है।

Poco C65 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ने बीते महीने किफायती दामों में Poco C65 लॉन्च किया था जो कि आज से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पहली बार उपलब्ध होने वाला है। इस फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट पर 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। यहां हम आपको पोको सी65 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Poco C65 की कीमत और उपलब्धता


Poco C65 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। बैंक ऑफर में HDFC Bank या ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन को Black, Blue, जैसे कई कलर्स में पेश किया गया है।
 

Poco C65 के स्पेसिफिकेशंस


Poco C65 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट  और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। कंपनी ने डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। सेफ्टी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो कि पावर बटन में मौजूद है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में अधिकतम 8GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो पोको के इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पोको के इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक वाई-फाई, एनएफसी और ब्लूटूथ शामिल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • Bad
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.