Poco C3 भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Poco C3 लॉन्च इवेंट भारत में आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यह इवेंट लोको गेम स्ट्रीमिंग ऐप, रियो टीवी, गेमिंग मॉन्क, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Poco C3 को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • Redmi 9C का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है Poco C3
  • 5,000mAh बैटरी और एचडी+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से होगा लैस

Poco C3 को Redmi 9 के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Poco C3 आज भारत में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फोन को इस साल की शुरुआत में मलेशिया में लॉन्च किए गए Redmi 9C के रीब्रांडेड वर्ज़न होने की खबर है। फ्लिपकार्ट पर इसके टीज़र्स से पुष्टि हुई है कि अन्य पोको फोन की तरह ही आगामी पोको सी3 भी इसी प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। इसके अलावा टीज़र ने यह भी पुष्टि कर दी है कि पोको सी3 में 5,000mAh बैटरी और वाटरड्रॉप नॉच वाला एचडी+ डिस्प्ले होगा। Poco C3 को 4 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें चौकोर आकार वाले मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
 

Poco C3 livestream details, expected price

आगामी पोको सी3 लॉन्च इवेंट भारत में आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यह इवेंट लोको गेम स्ट्रीमिंग ऐप, रियो टीवी, गेमिंग मॉन्क, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पोको ने यह घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की। वैकल्पिक रूप से, आप इसे नीचे भी देख सकते हैं। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Poco C3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये होगी।
Advertisement

 

Poco C3 (expected specifications)

जैसा कि हमने बताया कि पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही है कि पोको सी3 मलेशिया में लॉन्च हो चुके Redmi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट होगा। जिन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हो चुकी है वे सभी रेडमी 9सी से मेल भी खाते हैं, जो इन अफवाहों को काफी हद तक सही साबित करते हैं। यदि यह सच होता है तो हम अभी से जानते हैं कि Poco C3 के स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे। याद दिला दें कि डुअल-सिम रेडमी 9सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई11 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi 9C की बैटरी भी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Average cameras
  • A bit bulky
  • 4GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.