Poco C3 के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी आई सामने, कल होना है लॉन्च

Poco C3 को कल दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन को Flipkart के जरिए ऑनलाइन बेचा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco C3 में होगा एचडी+ डिस्प्ले पैनल और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच
  • 5,000mAh बैटरी से होगा लैस
  • कल यानी 6 अक्टूबर दोपहर 12 बजे होना है लॉन्च

Redmi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है Poco C3

Poco C3 कल यानी 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी अभी तक फोन की कुछ जानकारियों को सबके समाने रख चुकी है और अब साझा की गई ताज़ा जानकारी डिस्प्ले और बैटरी की है। पोको सी3 को एचडी-डिस्प्ले और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल होगी। Poco C3 को पहले 4 जीबी रैम के साथ आने के लिए टीज़ किया जा चुका है और यह भी पता चल चुका है कि इसके पीछे की ओर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा और इसमें एक मैक्रो लेंस शामिल होगा। पोको सी3 के कई लीक्स इसके Redmi 9C होने की ओर इशारा करते आए हैं और अब लेटेस्ट जानकारी भी कुछ हद तक उसी ओर इशारा कर रही है।

आगामी पोको सी3 को फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया जा रहा है और डिस्प्ले के बारे में अधिक जानकारी साझा करने के लिए समर्पित पेज को अपडेट किया गया है। पेज से पता चलता है कि Poco C3 का डिस्प्ले एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच शामिल होगी। फोन के एक हिस्से को टीज़र में देखा भी जा सकता है। यह तस्वीर फोन के दायीं ओर फिज़िकल बटन की मौजूदगी के संकेत देती है। पोको सी3 किनारों को नीले रंग में देखा जा सकता है, साथ ही यह एक संभव रंग विकल्प की ओर भी इशारा है। यह भी पता चलता है कि फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। ये स्पेसिफिकेशन्स Redmi 9C से मेल खाती है, जिसे मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है।
Advertisement
 

Poco C3 India launch details, expected price

पोको सी3 को कल दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन को Flipkart के जरिए ऑनलाइन बेचा जाएगा। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Poco C3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये होगी।
 

Poco C3 (expected specifications)

जैसा कि हमने बताया कि पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही है कि पोको सी3 मलेशिया में लॉन्च हो चुके Redmi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट होगा। जिन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हो चुकी है वे सभी रेडमी 9सी से मेल भी खाते हैं, जो इन अफवाहों को काफी हद तक सही साबित करते हैं। यदि यह सच होता है तो हम अभी से जानते हैं कि Poco C3 के स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे। याद दिला दें कि डुअल-सिम रेडमी 9सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई11 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi 9C की बैटरी भी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Average cameras
  • A bit bulky
  • 4GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.