Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक

लॉन्च से पहले Google Pixel 10a की कीमत, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स ऑनलाइन लिस्टिंग से लीक हुए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 10a की कीमत यूरोपीय रिटेल साइट्स पर लिस्ट
  • फोन 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा
  • Pixel 9a के मुकाबले कीमत ज्यादा हो सकती है

Pixel 10a 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा

Photo Credit: Google

Pixel 10a भारत सहित ग्लोबल मार्केट में  18 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। अब, लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं। दरअसल, Pixel 10a को यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसके RAM, स्टोरेज ऑप्शन्स और कलर वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है। Google पहले ही यह साफ कर चुका है कि भारत में इस फोन की सेल Flipkart और कंपनी के ऑफिशियल स्टोर पर होगी। इसके अलावा, कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से भी पर्दा उठाया गया है। हालांकि, लेटेस्ट लीक सबसे अहम पहलू पर रोशनी डालता है, जो है अपकमिंग फोन की कीमत और यहां फैंस को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है।

इटली की ई-कॉमर्स वेबसाइट Epto.it पर Pixel 10a को 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 626.90 यानी करीब 68,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 740.91 यानी करीब 80,000 रुप है। लिस्टिंग में फोन की इमेज शामिल नहीं है, लेकिन इसमें Fog Gray, Obsidian और Purple कलर ऑप्शन्स का जिक्र किया गया है।

Advertisement

इसी तरह नॉर्वे की रिटेल वेबसाइट Computersalg.no पर भी Pixel 10a को लिस्ट किया गया था। यहां 128GB वेरिएंट की कीमत NOK 7,466 यानी करीब 71,000 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत NOK 8,798 यानी करीब 82,000 रुपये बताई गई थी। इस लिस्टिंग को अब हटा दिया गया है।

निश्चित रूप से इन लिस्टिंग्स के आधार पर कहा जा सकता है कि Pixel 10a की यूरोपीय कीमतें पिछले जेनरेशन के मुकाबले ज्यादा हो सकती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिटेल लिस्टिंग से पता चलता है कि Pixel 10a में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। जैसा कि अंदाजा लगाया गया है, अपकमिंग फोन Titan M2 चिप से लैस होगा। OIS सपोर्टेड कैमरा भी दिया जा सकता है। लिस्टिंग में तीसरे कैमरा का जिक्र है, जो सेल्फी कैमरा हो सकता है, क्योंकि ऑफिशियल तस्वीर से पता चलता है कि Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन USB Type-C के साथ आएगा और वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.