Philips Xenium I908 और Xenium S309 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Philips Xenium I908 और Xenium S309 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
विज्ञापन
फिलिप्स (Philips) ने मंगलवार को भारत में दो नए स्मार्टफोन ज़ीनियम आई908 (Xenium I908) और ज़ीनियम एस309 (Xenium S309) लॉन्च किए। इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 11,799 और 4,999 रुपये है। वैसे दोनों ही स्मार्टफोन मार्केट के लिए नए हैं, पर Xenium I908 को कंपनी की वेबसाइट पर पिछले साल दिसंबर में ही लिस्ट किया गया था।

फिलिप्स ज़ीनियम I908 (Philips Xenium I908) एक डुअल-सिम (GSM+GSM) हैंडसेट है। डिवाइस में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) IPS डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441ppi। एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 Kikat) पर बेस्ड यह स्मार्टफोन 1.7GHz octa-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर के साथ आएगा। डिवाइस में 2GB का रैम (RAM) होगा। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ CMOS सेंसर और f/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में 88 डिग्री वाइड-एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

डिवाइस में 3000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 25 घंटे का टॉक टाइम और करीब 1080 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो Philips I908 में ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, GPS/ A-GPS, GPRS/ EDGE, एफएम रेडियो और 3G के लिए सपोर्ट मौजूद है। डिवाइस का डाइमेंशन 143x70x8.8mm है और वज़न 155.8 ग्राम।
 


अब बात फिलिप्स ज़ीनियम एस309 (Philips Xenium S309) की। यह सिंगल सिम बजट स्मार्टफोन है। इसमें 4 इंच का WVGA (480x800 pixels) TFT डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 1GHz dual-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 512MB का रैम (RAM) मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ CMOS सेंसर वाला 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। डिवाइस में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

डिवाइस में 1600mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 9.5 घंटे का टॉक टाइम और 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। Philips Xenium S309 का डाइमेंशन 127.5x64.5x10.8mm है और वज़न 126.7 ग्राम। इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर Xenium I908 जैसे ही हैं। इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, GPS/ A-GPS, GPRS/ EDGE, एफएम रेडियो और 3G कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »