Paytm Sale में स्मार्टफोन पर मिल रहा है 16,000 रुपये तक का कैशबैक

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Diwali Sale शुरू होने के बाद अब Paytm Mall पर 'Maha Cashback' सेल का आगाज़ हो चुका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2018 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Amazon, Flipkart के बाद पेटीएम मॉल पर सेल शुरू
  • 7 नवंबर तक चलेगी Paytm Mall Maha Cashback Sale
  • Samsung Galaxy Note 9, iPhone X पर छूट के साथ कैशबैक भी
Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Diwali Sale शुरू होने के बाद अब Paytm Mall पर 'Maha Cashback' सेल का आगाज़ हो चुका है। पेटीएम मॉल की महा कैशबैक सेल में ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन पर कई शानदार ऑफर्स मिलेंगे। Paytm Mall सेल 7 नवंबर तक चलेगी। Maha Cashback Sale में टीवी, नोटबुक और एयर प्यूरीफायर पर बंपर धमाकेदार डील्स मिल रही हैं। पेटीएम मॉल सेल के दौरान नया फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 16,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। न्यूनतम 3,000 रुपये की खरीद पर यदि एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान किया जाए तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक का लाभ मिलेगा। अधिकतम कैशबैक की राशि प्रति कार्ड 2,500 रुपये है।
 

Paytm Mall Maha Cashback Sale में मिलने वाले ऑफर्स

Samsung Galaxy Note 9 पर 6,000 रुपये का कैशबैक और iPhone X 64 जीबी वेरिएंट 84,500 रुपये और आईफोन एक्स 256 जीबी मॉडल 99,990 रुपये पर 16,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। iPhone 7 Plus का 128 जीबी वेरिएंट 8,000 रुपये और iPhone 6 का 32 जीबी वेरिएंट 24,350 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही आईफोन 6 पर ग्राहकों को 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 6,500 रुपये के कैशबैक के साथ पेटीएम मॉल महा कैशबैक सेल में iPhone 7 का 32 जीबी वेरिएंट 40,349 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। iPhone 6S 32 जीबी वेरिएंट सेल में 29,699 रुपये में मिल जाएगा, लेकिन ऐप्पल ब्रांड के इस हैंडसेट पर केवल 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 या आईफोन मॉडल खरीदने में आपकी दिलचस्पी नहीं है तो आप सेल के दौरान गूगल और अन्य कंपनी के स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स को भी जान लीजिए। Google Pixel 2 XL के 64 जीबी वेरिएंट पर 7,000 रुपये के कैशबैक के साथ 43,478 रुपये, Moto G6 Play का 32 जीबी 10,487 रुपये में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट पर यूजर को 1,363 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 2,400 रुपये के कैशबैक के साथ पेटीएम मॉल पर Oppo F9 Pro उपलब्ध है। कुछ समय पहले लॉन्च हुए Vivo V11 Pro के 64 जीबी वेरिएंट पर 2,000 रुपये का पेटीएम मॉल वाउचर मिलेगा। Paytm Mall Maha Cashback Sale में पुराना फोन एक्सचेंज कर नए फोन पर छूट पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.