Panasonic P95 में है फेस अनलॉक फीचर, कीमत 4,999 रुपये

Panasonic ने सोमवार को अपनी पी-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पैनासोनिक पी95 को भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने जानकारी दी है कि Panasonic P95 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मई 2018 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic P95 की भिड़ंत शाओमी और नोकिया जैसे ब्रांड के सस्ते हैंडसेट से
  • डुअल सिम पैनासोनिक पी95 में एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा है
  • दावा किया गया है कि Panasonic P95 ज़ीरो शटर लैग के साथ आता है

Panasonic P95 को फ्लिपकार्ट सेल में 3,999 रुपये में बेचा जाएगा

Panasonic ने सोमवार को अपनी पी-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पैनासोनिक पी95 को भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने जानकारी दी है कि Panasonic P95 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। यह हैंडसेट 4,999 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात यह है कि 13 मई से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में पैनासोनिक के इस स्मार्टफोन को 3,999 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट को ब्लू, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है। कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि Panasonic P95 की भिड़ंत शाओमी और नोकिया जैसे ब्रांड के सस्ते हैंडसेट से होगी।

दावा किया गया है कि Panasonic P95 ज़ीरो शटर लैग के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र बिना किसी देरी के तस्वीरें कैपचर कर पाएंगे। इसमें एक प्रोफेशनल मोड भी है जिससे आप एक्सपोज़र को कंट्रोल कर पाएंगे। इसमें रेड आई रिडक्शन फीचर भी है। ऑटो-सीन डिटेक्शन मोड है जिसमें फोन का कैमरा अपने आप बैकग्राउंड परिस्थितियों के हिसाब से एडजस्ट कर लेता है। मज़ेदार बात यह है कि फोन फेस और वॉयस रिकग्निशन फीचर के साथ आता है।
Advertisement
 

Panasonic P95 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम पैनासोनिक पी95 में एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा है और इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में मौज़ूद है 1 जीबी रैम।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पैनासोनिक पी95 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Panasonic P95 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और एफएम शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 2300 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 141x70.5x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.