Panasonic P77 बजट 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन अब ज़्यादा स्टोरेज के साथ

पैनासोनिक ने पिछले साल भारत में अपने पी77 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च किया है जो 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। याद रहे कि पैनासोनिक पी77 का पिछला वेरिएंट 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2017 18:37 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी77 में है 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले
  • डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है
  • पी77 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
पैनासोनिक ने पिछले साल भारत में अपने पी77 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च किया है जो 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। याद रहे कि पैनासोनिक पी77 का पिछला वेरिएंट 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता था। कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत 5,299 रुपये रखी है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। पुराने मॉडल की तरह नया वेरिएंट भी व्हाइट और ग्रे रंग में भी उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक के इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। पी77 में 1 जीबी रैम है। यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में एक वक्त पर एक ही सिम स्लॉट में 4जी नेटवर्क काम करेगा।

बात करें कैमरे की तो पैनासोनिक पी77 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड मुफ्त दे रही है। फोन का डाइमेंशन 143 x 72 x 7.6 मिलीमीटर है। इसके अलावा इस फोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर है।

फोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी। 4जी के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.