Panasonic P99 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक ने अपनी पी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पी99 लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक पी99 की कीमत 7,490 रुपये है। पैनासोनिक पी99 स्मार्टफोन सभी आधिकारिक पैनासोनिक ब्रांड शॉप और देशभर के रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Panasonic P99 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी99 की कीमत 7,490 रुपये है
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है
  • फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने अपनी पी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पी99 लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक पी99 की कीमत 7,490 रुपये है। Panasonic P99 स्मार्टफोन सभी आधिकारिक पैनासोनिक ब्रांड शॉप और देशभर के रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन शैंपेन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

पैनासोनिक पी99 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

पी99 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। पी99 का डाइमेंशन 144.6x71.8x8.6 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा पी99 में कनेक्टिविटी के लिए 3जी वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5 हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सीलेरोमीटर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »