पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स की बिक्री आज से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 08:48 IST
ख़ास बातें
  • एलुगा रे मैक्स दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है
  • ये दोनों फोन मार्च में लॉन्च हुए थे
  • ये फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स की बिक्री सोमवार से भारत में शुरू होगी। ये फोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। एलुगा रे मैक्स 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट वेरिएंट में आता है। जिनकी कीमत क्रमशः 11,499 रुपये और 12,499 रुपये है। यह फोन गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। पैनासोनिक एलुगा रे एक्स की कीमत कंपनी ने 8,999 रुपये रखी है। और यह फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इन दोनों पैनासोनिक स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट के साथ आना। सबसे पहले लॉन्च के समय पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स में एक हफ्ते बाद आर्बो असिस्टेंट अपडेट आने की जानकारी दी गई थी। लेकिन कंपनी ने हमें बताया कि यह फ़ीचर फोन के साथ ही आएगा। पैनासोनिक के मुताबिक, आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट मशीन लर्निंग पर काम करता है। यह यूज़र के व्यवहार से सीखता है और बीतते समय के साथ उसकी ज़रूरतों के हिसाब से सुझाव देता है। पैनासोनिक ने कहा है कि यह आर्बो के लिए शुरुआत है। यूज़र फेज़ 2 में और फ़ीचर की उम्मीद कर सकते हैं। आर्बो असिस्टेंट अभी जो कुछ भी सीखेगा उसे पैनासोनिक के आने वाले स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया जाएगा।

सबसे पहले बात पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स की। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जैसा कि हमने आपको पहले बताया एलुगा रे मैक्स के लिए आपको 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

इवेंट में कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा रे एक्स को भी पेश किया। यह डुअल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

पैनासोनिक एलुगा रे एक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज  32 जीबी है और आप 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बैटरी 4000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.