Panasonic Eluga Ray 500 में है दो रियर कैमरे, कीमत 9,000 रुपये से कम

पैनासोनिक ने अपनी एलुगा सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। पैनासोनिक एलुगा रे 500 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। एलुगा रे 500 की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 सितंबर 2017 14:44 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा रे 500 की कीमत 8,999 रुपये है
  • एलुगा रे 500 में दो रियर कैमरे हैं
  • फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है
पैनासोनिक ने अपनी एलुगा सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। पैनासोनिक एलुगा रे 500 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। Panasonic Eluga Ray 500 की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी। एलुगा रे 500 की कीमत 8,999 रुपये है। और यह तीन कलर वेरिएंट शैंपेन गोल्ड, मरीन ब्लू और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि पैनासोनिक एलुगा रे 500 की बिक्री 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Panasonic Eluga Ray 500 के स्पेसिफिकेशन
पैनासोनिक एलुगा रे 500 में एक 5 इंच एचडी (720 x1280 पिक्सल्स) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए पैनासोनिक एलुगा रे 500 में 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। पहला सेंसर 5पी लेंस अपर्चर एफ 2.0 जबकि दूसरा सेंसर 6पी लेंस और अपर्चर एफ/2.4 के साथ आता है। फोन में रियर फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में एचडीआर, पैनोरोमिक, ब्यूटी, वाइड एंगल कैप्चर और नॉर्मल कैप्चर जैसे मोड हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा है और कैमरा ब्यूटी मोड व एचडीआर मोड से लैस है। फोन के होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 
पैनासोनिक का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 71.26x144.26x9.2 मिलीमीटर है और इसका वज़न 163 ग्राम है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।

एलुगा रे 500 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/एज जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है यानी आप एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.