Panasonic Eluga I5 लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

बाज़ार में रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट के बाज़ार में उपलब्ध होने के बाद, पैनासोनिक ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन एलुगा आई5 लॉन्च कर दिया है। नया Panasonic Eluga I5 की कीमत 8,990 रुपये है लेकिन हैंडसेट को लॉन्च ऑफर के तहत 6,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 12:58 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 2 जीबी रैम है
  • पैनासोनिक एलुगा आई5 की कीमत 8,990 रुपये है
  • स्मार्टफोन में रियर पर एक 13 मेगापिक्सल कैमरा है
बाज़ार में रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट के बाज़ार में उपलब्ध होने के बाद, पैनासोनिक ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन एलुगा आई5 लॉन्च कर दिया है। नया Panasonic Eluga I5 की कीमत 8,990 रुपये है लेकिन हैंडसेट को लॉन्च ऑफर के तहत 6,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा और ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा एलुगा आई5 को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 5 प्रतिशत छूट मिलेगा। पैनासोनिक ने सोमवार को अपनी एलुगा सारीज़ का स्मार्टफोन एलुगा A4 लॉन्च किया था।

पैनासोनिक एलुगा आई5 स्मार्टफोन में एक 5 इंच एचडी ( 720x1280 पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में रियर पर एक 13 मेगापिक्सल कैमरा है जो 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.2 से  लैस है। कैमरे में एचडीआर, फेस ब्यूटी और पैनोरमिक मोड दिए गए हैं। आगे की तरफ़ स्मार्टफोन में सेल्फी आर वीडियो चैटिंग के लिए 3पी लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे डिवाइस के रियर पर दिया गया है। फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है।

पैनासोनिक एलुगा आई5 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन  को पावर देने के लिए 2500 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस, एफएम रेडियो, डुअल-सिम और माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन  143 x 71 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 145.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.