पैनासोनिक के नए 4जी फैबलेट में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 09:36 IST
पैनासोनिक ने एलुगा सीरीज में अपना नया 4जी स्मार्टफोन एलुगा आई3 लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक के इस नए टैबलेट की कीमत 9,290 रुपये है। यह फैबलेट शैंपेन गोल्ड, रोज गोल्ड और मरीन ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के एलुगा आई2 का अपग्रेड फोन है और टेक्सचयुक्त रियर डिजाइन के साथ आता है।

पैनासोनिक एलुगा आई3 की सबसे बड़ी खासियत इसका 4जी एलटीई के साथ वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) का सपोर्ट करना है। एलुगा आई3 में (720X1280 पिक्सल)  रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फैबलेट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2 जीबी रैम है। 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे की तो एलुगा आई3 में एलईडी फ्लैश के साथ1 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पैनासोनिक फैबलेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की फिटहोम यूआई दी गई है। यह डिवाइस 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड 3, 5 और 40) सपोर्ट करता है। गौर करने वाली बात है कि फोन एक समय में एक सिम कार्ड पर ही 4जी सपोर्ट करता है। फैबलेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 
कनेक्टिविटी के तौर पर डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फैबलेट 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस सपोर्ट करता है। इस फैबलेट का डाइमेंशन 151 x 77 x 8.2 मिलीमीटर है। यह डिवाइस लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.