94 दिनों तक चलने वाली 21 हजार mAh की पावरफुल बैटरी से लैस Oukitel WP19 पेश, धाकड़ हैं फीचर्स

Oukitel WP19 में 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन शानदार और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel WP19 में 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oukitel WP19 में MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Oukitel WP19 में 21,000mAh की बैटरी दी गई है जो 94 दिनों तक चल सकती है।

Oukitel WP19 में 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।

हर साल लगातार स्मार्टफोन ज्यादा पावरफुल होते जा रहे हैं। ऐसे में कंपनियां बैटरी की क्षमता को बढ़ाने या नई चिप्स को ज्यादा पावरफुल बनाने पर ध्यान दे रही हैं। मगर Oukitel इस समस्या का समाधान लेकर आया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oukitel ने Oukitel WP19 नाम का नया स्मार्टफोन पेश किया है जो कि 21,000mAh की बैटरी से लैस है। साफ शब्दों में कहें तो इस स्मार्टफोन के लिए आपको बार-बार चार्जर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। 

यह बड़ी बैटरी की बदौलत लगभग पूरे एक हफ्ते तक चल सकता है जो काफी पावरफुल है। ऑफिशियल दावों के मुताबिक, Oukitel WP19 फोन 122 घंटे तक लगातार फोन कॉल समय प्रदान करता है, 123 घंटे का ऑडियो प्लेबैक प्रदान करता है, 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 2252 घंटे या 94 दिन तक स्टैंडबाय समय मिलता है। मगर इस बड़ी बैटरी वाले फोन में एक दिक्कत है, क्योंकि 27W फास्ट चार्जिंग की बदौलत पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगेगा। नया Oukitel स्मार्टफोन काफी पावरफुल है। यह ज्यादातर बाहर कहीं भी इस्तेमाल के लिए IP68/IP69 और MIL STD 810G रेटिंग से लैस है जो कि धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। 
Advertisement
 

Oukitel WP19 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oukitel WP19 में 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन शानदार और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो Oukitel WP19 में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का Sony Night Vision IR कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लेटेस्ट Android 12 पर काम करता है।
 

Oukitel WP19 की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो Oukitel WP19 की कीमत 694 Euro यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 57,548 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो Oukitel WP19 बिक्री के लिए AliExpress पर उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 3-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

21000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.