• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oscal C20 स्मार्टफोन, Rs 4 हज़ार से भी कम में खरीदें

बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oscal C20 स्मार्टफोन, Rs 4 हज़ार से भी कम में खरीदें

Oscal C20 की कीमत $99 (लगभग 7,302 रुपये) हैं। लेकिन इस स्मार्टफोन को पहले खरीदे वाले ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिलने वाला है। दरअसल, जो भी ग्राहक 2 सितंबर से 15 सितंबर के बीच इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं, उन्हें यह फोन $49 (लगभग 3,578 रुपये) में प्राप्त होगा।

बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oscal C20 स्मार्टफोन, Rs 4 हज़ार से भी कम में खरीदें
ख़ास बातें
  • Oscal C20 में 6.088 इंच एचडी वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया
  • ऑस्कल सी20 लेटेस्ट Android 11 GO ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है
  • फोन की बैटरी 3,380 एमएएच की है
विज्ञापन
OSCAL स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में एक नई एंट्री है, जो कि अपने नए-नवेले बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के साथ यूज़र्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Oscal C20 कंपनी का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन से लैस है। खास बात है कि फोन का बैक पैनल डिज़ाइन iPhones से प्रेरित लगता है। यह नया फोन लेटेस्ट Android 11 GO ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं, फोन में 16 दिन तक की स्टैंडबाय बैटरी दी गई है। साथ ही फोन में Unisoc SC7731E क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।
 

Oscal C20 price availability

Oscal C20 की कीमत $99 (लगभग 7,302 रुपये) हैं। लेकिन इस स्मार्टफोन को पहले खरीदे वाले ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिलने वाला है। दरअसल, जो भी ग्राहक 2 सितंबर से 15 सितंबर के बीच इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं, उन्हें यह फोन $49 (लगभग 3,578 रुपये) में प्राप्त होगा। हालांकि, 16 सितंबर से इस फोन को इसकी असल कीमत पर खरीदा जाएगा। फोन में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं एयरी ब्लू, ऐप्पल ग्रीन, लैवेंडर पर्पल और मिडनाइट ब्लैक।
 

Oscal C20 specifications

डुअल-सिम ऑस्कल सी20 स्मार्टफोन Android 11 GO ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 6.088 इंच एचडी वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपको 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इसके अलावा, फोन Unisoc SC7731E क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में आपको पैनोरमा, टाइम-लैप्स और प्रोफेशनल मोड जैसे कैमरा मोड्स मिलेंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ऑस्कल सी20 में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन की बैटरी 3,380 एमएएच की है, जिसके साथ सिंगल चार्ज पर आपको पूरे दिन तक की यूसेज प्राप्त हो सकती है। इंटरनल टेस्टिंग के अनुसार, फोन की बैटरी 4 घंटे तक की गेमिंग, 8 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग, 5 घंटे  तक की वीडियो स्ट्रीमिंग, 24 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 16 घंटे तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है।

फोन का डायमेंशन 155.4mmx73.3mmx9.75mm और भार 152 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »