Oppo जल्द लॉन्च करेगा Oppo Find X8, X8 Pro के साथ दो नए डिवाइस, जानें सबकुछ

Oppo Find X8 और Oppo X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिए जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 और Oppo X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Oppo Find X8 में फ्लैट 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Oppo Find X8 Pro में 6.8 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है।

Oppo Find X7 Ultra में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo अक्टूबर में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X8 और Oppo X8 Pro लॉन्च कर सकता है। अगर आमतौर पर ग्लोबल टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की अफवाह को माना जाए तो स्मार्टफोन दो अन्य प्रोडक्ट के साथ आएंगे। यहां हम आपको Oppo के आगामी डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर ने अपने वीबो अकाउंट पर खुलासा किया कि ओप्पो, Oppo Find X8 फोन के साथ Pad 3 Pro टैबलेट और Enco X3 ईयरबड लॉन्च करेगा। हालांकि, किसी स्पेसिफिक लॉन्च तारीख या टाइम लिमिट का खुलासा नहीं हुआ है। ये सभी चीनी ब्रांड के टॉप प्रोडक्ट हैं। 


Advertisement
Oppo Find X8, X8 Pro Specifications


Oppo Find X8 और Oppo X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिए जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले होगी। Find X8 में फ्लैट 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, वहीं X8 Pro में 6.8 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं प्रो मॉडल में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो मिलेगा। Oppo Find X8 में 5600mAh की बैटरी और Find X8 Pro में 5700mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। 

दूसरी ओर Oppo Pad 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग एडिशन प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। आपको बता दें कि कल एक लीक में Enco X3 की लगभग पूरी जानकारी सामने आ गई है। क्विक रिकेप के लिए इसमें 11mm बेस और 6mm ट्वीटर से लैस एक ड्यूल ड्राइवर डिजाइन होने की उम्मीद है। नॉयज कैंसलेशन 50dB तक होगा। बड्स IP55 रेटेड होंगे, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.