Oppo लाएगी 6,500mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ नया K सीरीज स्मार्टफोन!

Oppo K सीरीज में एक नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन के स्पेसिफिकेशंस अब लीक हो गए हैं।
  • इसमें 6,500mAh कैपिसिटी की बैटरी होगी।
  • फोन में OLED पैनल होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा।

Oppo K12 में स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के दिया गया है।

Oppo कथित तौर पर K सीरीज के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्स्टर द्वारा खुलासा किया गया था कि इस फोन का मॉडल नम्बर PKS110 है। अब इसी टिप्स्टर ने फोन के बारे में स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कर दिया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Oppo K सीरीज में एक नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशंस अब लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि Oppo PKS110 मॉडल नम्बर से एक फोन कंपनी जल्द मार्केट में पेश कर सकती है जिसमें सिंगल सैल वाली 6,500mAh कैपिसिटी की बैटरी होगी।  फोन में OLED पैनल होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा। 

इस फोन के प्रोसेसर के बारे में भी टिप्स्टर ने खुलासा किया है। डिवाइस का प्रोसेसर Snapdragon SM7550 होगा जो कि Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। अफवाह है कि फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। 6,500mAh बैटरी के साथ इसमें 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन डिजाइन में पतला और वजन में हल्का हो सकता है। इसमें हाई स्ट्रेंथ पॉलीमर कम्पोजिट फ्रेम दिया जा सकता है। Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का होना बताता है कि फोन एक पावरफुल डिवाइस हो सकता है और मिडरेंज सेग्मेंट में पेश किया जा सकता है। 

K सीरीज में इससे पहले कंपनी ने Oppo K12 और K12x को लॉन्च किया था। यहां पर इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कंपनी इसी सीरीज में एक नया एडिशन कर सकती है। या फिर Oppo K13 सीरीज का आगाज भी कंपनी इस नए फोन के माध्यम से कर सकती है। बहरहाल, इस नए फोन के बारे में जल्द ही अन्य डिटेल्स भी आने की संभावना बढ़ गई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K, Oppo K Series, Oppo K series new phone, Oppo PKS110

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.