Oppo F17 Pro Diwali Edition स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च

रेगुलर Oppo F17 Pro को भारत में 22,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया था, जो कि इसके एकमात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके साथ कंपनी ने Oppo F17 फोन को भी लॉन्च किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F17 Pro Diwali Edition में होगा फिनिशिंग और कलर्स में बदलाव
  • ओप्पो एफ17 प्रो दिवाली एडिशन के स्पेसिफिकेशन रेगुलर Oppo F17 Pro के समान
  • ओप्पो एफ17 प्रो दिवाली एडिशन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है
Oppo F17 Pro Diwali Edition को भारत में 19 अक्टूबर सोमावर को लॉन्च किया जाएगा। यह नया लिमिटेड एडिशन ओप्पो फोन एक्सक्यूसिवली भारतीय ग्राहकों के लिए लेकर आया जा रहा है, जिसका ऐलान चीनी टेक कंपनी ने बुधवार को किया। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो एफ17 प्रो दिवाली एडिशन स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुए रेगलुर Oppo F17 Pro की तरह ही है। हालाकि, इस नए फोन में आपको कलर्स और फोन की फिनिशिंग में प्रमुख बदलाव देखने को मिलेंगे, जो कि भारतीय फेस्टिव सीज़न से मेल खाते होंगे।

आपको बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है जब Oppo ने प्रमुख इवेंट को देखते हुए स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पिछले महीने कंपनी ने IPL 2020 की शुरुआत के अवसर को देखते हुए “MS Dhoni” की ब्रांडिंग वाला Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue Edition फोन को लॉन्च किया था।
Advertisement
 

Oppo F17 Pro price in India

रेगुलर Oppo F17 Pro को भारत में 22,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया था, जो कि इसके एकमात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके साथ कंपनी ने Oppo F17 फोन को भी लॉन्च किया था। यह फोन मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।

Oppo ने फिलहाल Oppo F17 Pro Diwali Edition फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है।
Advertisement
 

Oppo F17 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ17 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और होल-पंच कटआउट से लैस है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 लेंस के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर, एफ2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F17 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलत है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। दोनों सेंसर एफ/2.4 लेंस के साथ आते हैं।
Advertisement

ओप्पो एफ17 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो एक समर्पित स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

ओप्पो ने F17 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोन की डाइमेंशन 160.1x73.8x7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • Bad
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4015 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.