64MP कैमरा के साथ Oppo Reno5 A लॉन्च, जानें कीमत

ओप्पो रेनो5 ए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, कंपास और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 मई 2021 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno5 A की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है
  • ओप्पो रेनो5 ए में मौजूद है 4,000एमएएच की बैटरी
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है फोन

सिल्वर ब्लैक और आई ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा Oppo Reno5 A

Oppo Reno5 A स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए OPPO Reno3 A स्मार्टफोन का ही सक्सेसर है। स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स की बात करें, तो ओप्पो रेनो5 ए फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। ओप्पो का यह नया फोन प्लास्टिक बिल्ड के साथ आता है और इसके अलावा इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Oppo Reno5 A Price and Availability

Oppo Reno5 A स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें सिल्वर ब्लैक और आई ब्लू कलर ऑप्शन शामिल होंगे।
 

Oppo Reno5 A Specifications

ओप्पो रेनो5 ए फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 1500: 1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 550 अधिकतम ब्राइटनेस शामिल है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो5 ए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो रेनो5 ए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, कंपास और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.