• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno में होंगे तीन रियर कैमरे, 10X ज़ूम सपोर्ट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Oppo Reno में होंगे तीन रियर कैमरे, 10X ज़ूम सपोर्ट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Oppo ने अपने आगामी स्मार्टफोन ओप्पो रेनो (Oppo Reno) के टीजऱ को जारी किया है। जानें इसके बारे में।

Oppo Reno में होंगे तीन रियर कैमरे, 10X ज़ूम सपोर्ट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Photo Credit: Weibo/Oppo

Oppo Reno में होंगे तीन रियर कैमरे, 10X ज़ूम सपोर्ट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

ख़ास बातें
  • Oppo Reno के कई टीज़र हुए जारी, इसमें होगा 10x ज़ूम फीचर
  • ओप्पो रेनो में होगा 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर
  • Oppo Reno फोन TUV Rheinland सर्टिफाइड होगा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने अपने आगामी स्मार्टफोन ओप्पो रेनो (Oppo Reno) के टीजऱ को जारी किया है। नए टीज़र के सामने आने से Oppo Reno से संबंधित कई डिटेल कंफर्म हो गई हैं। कंफर्म हो गया है कि Oppo Reno फोन TUV Rheinland सर्टिफाइड होगा, इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 10x ज़ूम तकनीक और तीन रियर कैमरे होंगे। कैमरा फीचर्स की बात करें तो ओप्पो रेनो में इंटेलिजेंट एचडीआर, नाइट पोर्टेट ऑप्टिमाइजेशन समेत कई अन्य फीचर्स मिलेंगे।

Oppo Reno फोन के दो वेरिएंट होंगे- एक स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) वेरिएंट जो डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा। दूसरा 10x ज़ूम एडिशन (Oppo Reno 10x Zoom Edition) वेरिएंट होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 10x ज़ूम सेंसर और तीन रियर कैमरे होंगे।

Oppo ने वीबो पर पांच नए टीज़र पोस्टर को पब्लिश किया है जो फोन के बारे में काफी कुछ बता रहे हैं। टीज़र के अनुसार, Oppo Reno के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, इसमें से एक 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर (120 डिग्री) और 13 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर जो 10x ज़ूम के साथ आएगा।
 
2ah8silo

Photo Credit: Weibo/ Oppo

याद करा दें कि Oppo Reno 10x Zoom Edition के नाम के बारे में पहले भी जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा अन्य टीज़र में ओप्पो रेनो के कैमरा फीचर्स के बारे में बताया गया है जैसे कि Oppo Reno फोन नए अल्ट्रा-क्लियर नाइट सीन मोड, पोर्टेट मोड, मल्टी-फ्रेम नॉयस रिडक्शन फीचर्स, एचडीआर, नाइट व्यू पोर्टेट ऑप्टिमाइजेशन और पिक्सल मैपिंग एल्गोरिथ्म से लैस होगा।

अन्य टीज़र में 48 मेगापिक्सल सेंसर के बारे में बताया गया है, साथ ही इस बात का भी दावा किया गया है कि यह सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस होगा। एक अन्य टीज़र में बताया गया है कि आंखों की प्रोटेक्शन के लिए Oppo Reno TUV Rheinland सर्टिफाइड होगा।

ओप्पो रेनो को चीनी मार्केट में 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी की OppoShop वेबसाइट पर ओप्पो रेनो (Oppo Reno) को रिज़र्वेशन के लिए पेश करा दिया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन के चार कलर वेरिएंट होंगे- नेब्यूला पर्पल, एक्सट्रीम नाइट ब्लैक, फोग सी ग्रीन और मिस्ट पाउडर।

लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 6 जीबी से 8 जीबी तक के रैम वेरिएंट हो सकते हैं। फोन को 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि Oppo Reno को इंटरनेशनल मार्केट में आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »