Oppo Reno A के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लीक

Oppo Reno A: हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो के नए मिड-रेंज़ फोन से संबंधित जानकारी लीक हो गई है। जानें ओप्पो रेनो ए के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno A में हो सकता है फुल-एचडी+ डिस्प्ले
  • Oppo Reno 2 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  • 128 जीबी तक स्टोरेज से लैस हो सकता है ओप्पो रेनो ए

Oppo Reno A के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लीक

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो के नए मिड-रेंज़ फोन Oppo Reno A से संबंधित जानकारी लीक हो गई है। लीक से पता चला है कि ओप्पो रेनो ए में 19.5: 9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। ओप्पो रेनो ए की एक तस्वीर भी लीक हुई है जिससे इस बात का संकेत मिला है कि फोन वाटरड्रॉप-नॉच और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल के साथ उतारा जा सकता है। आगामी ओप्पो रेनो ए की लॉन्च तारीख से पर्दा उठना अभी बाकी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो अगले सप्ताह चार रियर कैमरे वाले Reno 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है जो 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने MySmartPrice के सहयोग से ओप्पो रेनो ए के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ।

ओप्पो रेनो ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/ 1.8 है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ओप्पो रेनो ए में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 158.4x75.4x7.8 मिलीमीटर और वज़न 169 ग्राम है।

अगर लीक हुई तस्वीर की बात करें तो ओप्पो रेनो ए के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक तो नहीं मिली है तो ऐसे में हो सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो। फोन के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-नॉच और बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश है।
Advertisement

ओप्पो रेनो ए से संबंधित कोई जानकारी तो फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन ओप्पो 28 अगस्त को भारत में ओप्पो रेनो 2 को लॉन्च करने की तैयार में है। यह बात कंफर्म है कि ओप्पो रेनो 2 में 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ चार रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Reno A specifications, Oppo Reno A, Oppo Reno, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.