48MP कैमरा और 4500mAh बैटरी से लैस Oppo Reno 7A लॉन्च, जानें क्या है खास

Oppo Reno 7A के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत JPY 45,800 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 26,700 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 30 जून से au.com, UQmobile, RakutenMobile और Y!mobile पर जापान में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7A एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ColorOS 12 पर काम करता है।
  • Oppo Reno 7A में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 7A में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 7A में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने Oppo Reno 7A को जापान में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। Snapdragon 695 5G SoC प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Oppo Reno 7A की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo Reno 7A के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत JPY 45,800 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 26,700 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 30 जून से au.com, UQmobile, RakutenMobile और Y!mobile पर जापान में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Dream Blue और Starry Black कलर में उपलब्ध होगा।
 

Oppo Reno 7A के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo Reno 7A एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ColorOS 12 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 409ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा,  f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ w मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

सेंसर की बात करें तो जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5.1, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 159.7mm, चौड़ाई 73.4mm, मोटाई 7.6mm और वजन 175 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.