50MP कैमरा के साथ Oppo Reno 7, Reno 7 Pro जल्द होंगे लॉन्च

Oppo Reno 7 सीरीज़ का लॉन्च नजदीक ही मालूम लगता है। सीरीज़ में आ रहे स्मार्टफ़ोन की कीमत, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं।

50MP कैमरा के साथ Oppo Reno 7, Reno 7 Pro जल्द होंगे लॉन्च

Oppo Reno 7 का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY ​​2,999 (लगभग 35,200 रुपये) में लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 के 8GB रैम वेरिएंट का प्राइस लगभग Rs. 35,200 हो सकता है।
  • Oppo Reno 7 Pro की 3C लिस्टिंग को MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था।
  • Oppo Reno 7 Pro में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है।
विज्ञापन
Oppo Reno 7 सीरीज़ का लॉन्च नजदीक ही मालूम लगता है क्योंकि सीरीज़ में आ रहे स्मार्टफ़ोन की कीमत, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर इसकी चार्जिंग कैपिसिटी बताई गई है। जबकि एक रिपोर्ट में आने वाले स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है। ज्यादातर रिपोर्ट्स ने Oppo Reno 7 Pro के डिज़ाइन को पेटेंट इमेज, वेनिला Oppo Reno 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ Oppo Reno 7 सीरीज के तहत आने वाले दोनों स्मार्टफोन की कीमतों के बारे में भी इशारा दिया है। 
 

Oppo Reno 7, Reno 7 Pro price (expected)

GSMArena की एक रिपोर्ट ने Oppo Reno 7 सीरीज की कीमतों के बारे में जानकारी दी है। ओप्पो रेनो 7 का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट CNY ​​2,999 (लगभग 35,200 रुपये) में लॉन्च हो सकता है, जबकि 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,700 रुपये) हो सकती है।
 

Oppo Reno 7 Pro specifications, design (expected)

Oppo Reno 7 Pro की 3C लिस्टिंग को MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था। सर्टिफिकेशन से स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। इसमें आगामी ओप्पो स्मार्टफोन के मॉडल को PFDM00 बताया गया है और यह 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि ओप्पो रेनो 7 प्रो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 SoC से लैस हो सकता है। संभावना है कि इसे 12GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते, LetsGoDigital (डच में) ने ओप्पो रेनो 7 प्रो स्मार्टफोन की पेटेंट इमेज शेयर कीं, जिन्हें चीनी टेक दिग्गज ने कथित तौर पर चीन के National Intellectual Property Administration (CNIPA) के साथ फाइल किया था। रेंडरर्स से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन में एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें बाएं ऊपरी कोने पर एक होल-पंच कटआउट और सभी तरफ पतले बेज़ेल्स होंगे। यह दाईं ओर एक पावर बटन और बाईं ओर दो वॉल्यूम बटन के साथ दिखाया गया है। यह कथित तौर पर टॉप पर एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक कैरी करता है, जबकि नीचे एक सिम ट्रे, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल है।

ओप्पो रेनो 7 प्रो के पिछले हिस्से में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो ऊपरी बाएँ कोने में एक रेक्टेन्गल आकार के हाउस में लगा है। फ्लैश के साथ तीन सेंसर एक लाइन में लगे मालूम पड़ते हैं। चौथा सेंसर बाकी सेंसर के दाईं ओर दिखाया गया है।
 

Oppo Reno 7 specifications (expected)

इस महीने की शुरुआत में, टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) - ने वीबो पर एक सोर्स का हवाला देते हुए - वैनिला ओप्पो रेनो 7 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ स्मार्टफोन के आगे और पीछे की एक इमेज शेयर की थी। टिप्स्टर के अनुसार आगामी स्मार्टफोन में BOE द्वारा 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 10-bit कलर के साथ होगी। कहा जाता है कि स्टैंडर्ड ओप्पो रेनो 7 को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 SoC दिया जाएगा जो LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेअर किया जाएगा। यादव ने यह भी कहा कि स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलेगी।

यादव ने आगे बताया कि Oppo Reno 7 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर होगा जो ओप्पो रेनो 7 प्रो पर भी दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का टर्शरी सेंसर होगा। ओप्पो रेनो 7 में फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 सेंसर मिलने की बात कही गई है। कैमरों में कथित तौर पर एक Z-एक्सिस लीनियर मोटर, NFC और एक वेपर चैम्बर लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »