Oppo Reno 6 Pro 5G की अनबॉक्सिंग वीडियो में लीक हुई भारतीय कीमत, इन स्पेसिफिकेशन्स से हो सकता है लैस

Oppo Reno 6 Pro 5G में 6.55 इंच का एस-ओमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 Pro 5G दो कॉन्फिग्रेशन में दे सकता है दस्तक
  • ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी में मिल सकते हैं चार बैक कैमरा
  • Oppo Reno 6 सीरीज़ भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होगी

मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा Oppo Reno 6 Pro 5G फोन

Oppo Reno 6 सीरीज़ भारत में 14 जुलाई को लॉन्च की जाने वाली है, जिसमें Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते गहैं। हालांकि, सीरीज़ लॉन्च से पहले Oppo Reno 6 Pro 5G की एक अनबॉक्सिंग वीडियो यूट्यूब पर पर लीक हुई है, जिसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ इसकी कथित कीमत का भी खुलासा किया गया है। लीक जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा।
 

OPPO Reno 6 Pro 5G price in India

Satzomake Unbox नामक यूट्यूबर द्वारा यूट्यूब पर कथित रूप से OPPO Reno 6 Pro 5G की एक अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में न केवल ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन बल्कि इसकी कीमत भी जानकारी दी गई है। वीडियो में CPH2249 मॉडल नंबर को लेकर उल्लेख किया गया है कि यह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा। वहीं, फोन के बॉक्स पर इसकी भारतीय कीमत 46,990 रुपये लिस्ट है।
 
 

Oppo Reno 6 Pro 5G specifications

नए ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी में 6.55 इंच का एस-ओमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में डुअल-सेल 4,500 एमएएच की बैटरी होगी, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। फोन का डायमेंशन 160 x 73.1 x 7.6mm और भार 177 ग्राम होगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.