Oppo Reno 5 Pro 5G लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

यूं तो ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी की यह लिस्टिंग फोन के बारे में कुछ और नहीं बताती है, लेकिन हाल ही में TENAA लिस्टिंग ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर रोशनी डाली थी।

Oppo Reno 5 Pro 5G लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

Oppo Reno 5 Pro 5G Android 11 के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G को मॉडल नंबर PDSM00 और PDST00 के साथ मिला सर्टिफिकेशन
  • HDR 10+ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया
  • पहले भी कई स्पेसिफिकेशन्स हो चुके हैं लीक
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro 5G को HDR10+ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। मॉडल नंबर PDSM00 और PDST00 के साथ आगामी ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी के दो वेरिएंट एचडीआर 10+ सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके हैं। स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले TENNA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है, जिसमें Oppo Reno 5 Pro 5G के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कथित तस्वीरों का खुलासा हुआ था। स्मार्टफोन के जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।

दो Oppo Reno 5 Pro 5G वेरिएंट की HDR 10+ लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन में एचडीआर 10+ डिस्प्ले होंगे। लिस्टिंग को पहली बार MySmartPrice द्वारा देखा गया था।
 

Oppo Reno 5 Pro 5G specifications (expected)

यूं तो ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी की यह लिस्टिंग फोन के बारे में कुछ और नहीं बताती है, लेकिन हाल ही में TENAA लिस्टिंग ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर रोशनी डाली थी। सर्टिफिकेशन साइट पर स्मार्टफोन 6.55-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले (1,080x2,340 पिक्सल) के साथ लिस्टेड था। इसके अलावा फोन में Android 11 शामिल होने की जानकारी भी मिली थी। आगामी Oppo फोन को 2,125mAh बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट किया गया था, जो डुअल सेल बैटरी में से एक सेल की क्षमता हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि फोन 65 वॉट सुपरवूक 2.0 सपोर्ट वाली 4,250mAh बैटरी से लैस हो सकता है।

Oppo Reno 5 Pro 5G में 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट दिया जा सकता है, हालांकि एक पिछली रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोन अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से भी लैस हो सकते हैं।

स्मार्टफोन के 8 जीबी और 12 जीबी रैम और 128 जीबी और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने की भी उम्मीद है। खबर है कि फोन में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होने की बात कही गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »