Oppo Reno 4 Pro की सेल आज से शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन ऑनलाइन व ऑफलाइन विभिन्न माध्यमों के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जैसे Amazon, Flipkart, Snapdeal, Paytm Mall, Tata Cliq, Reliance Digital, Croma, Sangeetha और Poorvika आदि।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है यह Oppo फोन

ओप्पो रेनो 4 प्रो में मौजूद है 6.5 इंच का फुल-एचडी+ 3डी एमोलेड डिस्प्ले

Oppo Reno 4 Pro की सेल आज से भारत में शुरू हो रही है। यह स्मार्टफोन विभिन्न ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इस लिस्ट में Amazon, Flipkart, Snapdeal, Paytm Mall, Tata Cliq, Reliance Digital, Croma, Sangeetha और Poorvika जैसे कई नाम शामिल हैं। ओप्पो रेनो 4 प्रो का भारतीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।
 

Oppo Reno 4 Pro price in India, sale, more

नए Oppo Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन ऑनलाइन व ऑफलाइन विभिन्न माध्यमों के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जैसे Amazon, Flipkart, Snapdeal, Paytm Mall, Tata Cliq, Reliance Digital, Croma, Sangeetha और Poorvika आदि। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं- स्टारी नाइट और सिल्की व्हाइट।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो इसमें चुनिंदा बैंक्स पर 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर, Cashify के जरिए एक्सचेंज डिस्काउंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प शामिल है।
 

Oppo Reno 4 Pro specifications, features

डुअल-सिम Oppo Reno 4 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3डी बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में मल्टी कूलिंग सिस्टम है जो ग्रेफाइट ट्यूब, ग्रेफाइट शीट और कॉपर फॉयल का इस्तेमाल कर फोन की गर्मी कम करता है।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 4 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। एफ/ 1.7 लेंस के साथ Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शूटर है और दूसरा मोनो शूटर। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेल्फी कैमरा है।

Oppo ने फोन में एआई कलर पोर्ट्रेट, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे कैमरा फीचर दिए हैं।
Advertisement

Oppo Reno 4 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। य़ह 65W SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड पहले से इंस्टॉल है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredibly slim and light
  • 65W fast charging
  • Crisp AMOLED display
  • Solid battery life
  • Decent selfie camera
  • Bad
  • Average rear cameras
  • Underpowered SoC, for the price
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  2. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  3. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  4. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  5. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  8. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  9. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.