Oppo Reno 4 Pro भारत में आज होगा लॉन्च, जबरदस्त फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

कंपनी भारत में Oppo Reno 4 Pro के लिए एक AR लॉन्च इवेंट की मेजबानी करना चाहती है। लॉन्च इवेंट 12.30 बजे शुरू होगा और इसे ओप्पो मोबाइल इंडिया के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro भारत में आज दोपहर 12:30 बजे होगा लॉन्च
  • बॉर्डरलैस डिज़ाइन, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 765G से होगा लैस
  • भारत में 32,990 रुपये कीमत में लॉन्च होने का दावा

Oppo Reno 4 Pro में 3D बॉडरलैस स्क्रीन डिज़ाइन मिलता है

Oppo Reno 4 Pro आज भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, जिसमें कंपनी इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन की सभी जानकारियों से पर्दा उठाएगी। यूं तो ओप्पो रेनो 4 प्रो को चीन में भी पेश किया जा चुका है, लेकिन भारतीय बाज़ार के लिए फोन में कुछ रीजनल बदलाव किए जाएंगे। याद दिला दें कि चीन में Oppo Reno 4 Pro स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आता है। फोन को भारत में भी कई बार टीज़ किया जा चुका है। फोन बॉडरलैस डिज़ाइन के साथ आता है और इसकी एक खासियत 65 वॉट फास्ट चार्जिंग होगी।
 

Oppo Reno 4 Pro India launch event live stream, expected price, more

कंपनी भारत में ओप्पो रेनो 4 प्रो के लिए एक AR लॉन्च इवेंट की मेजबानी करना चाहती है। लॉन्च इवेंट 12.30 बजे शुरू होगा और इसे ओप्पो मोबाइल इंडिया के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। टिपस्टर अभिषेक यादव के हालिया लीक के अनुसार, Oppo Reno 4 Pro की कीमत भारत में 32,990 रुपये हो सकती है। डिवाइस को स्टारी नाइट और सिल्की व्हाइट रंग विकल्पों में आने के लिए इत्तला दे दी गई है। फोन Flipkart पर बिक्री के लिए पेश होगा।
Advertisement

 

Oppo Reno 4 Pro specifications

स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो रेनो 4 प्रो टीज़र से पता चलता है कि स्क्रीन के टॉप बायीं ओर कट आउट मिलता है और यह 3D बॉर्डरलेस स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी, जो केवल 36 मिनट में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करती है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले  के साथ आएगा। टीज़र से पता चलता है कि फोन के पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

Oppo Reno 4 Pro इंडिया मॉडल को लेकर दावा किया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आएग और इसमें 8 जीबी रैम मिलेगी। फोन में 128 जीबी स्टोरेज की बात कही गई है। रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। फोन में 4,000mAh की बैटरी शामिल होने की उम्मीद है। अन्य सभी स्पेसिफिकेशन चीनी मॉडल के समान होंगे। इसमें 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ-साथ Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.