Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Reno 16 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 FE और Google Pixel 10 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर आता है।

Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10

Photo Credit: Oppo/Vivo/Google

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Reno 16 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 FE और Google Pixel 10 से हो रहा है। Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Oppo Reno 16, Vivo X300 FE और Google Pixel 10 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10

कीमत और स्टोरेज
Oppo Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है।

Advertisement

डिस्प्ले
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 16 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Vivo X300 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Google Pixel 10 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।  

Advertisement

कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo X300 FE के रियर में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा आता है। वहीं वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी विकल्प
Oppo Reno 16 में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है। जबकि Vivo X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Google Pixel 10 में 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 आता है।

बैटरी बैकअप
Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.