12GB रैम, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Oppo Reno 15C फोन, लीक में खुलासा

इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2025 12:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.59-इंच LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है।

Oppo अपनी स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 15 में एक नया मेंबर जल्द ही जोड़ सकती है।

Oppo अपनी स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 15 में एक नया मेंबर जल्द ही जोड़ सकती है। कंपनी इस सीरीज में Oppo Reno 15C को पेश करने की तैयारी कर रही है। रेनो 15 सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इस नए डिवाइस को भी टीज किया था। खास बात यह है कि फोन उन यूजर्स को लुभाएगा जो सस्ते में ओप्पो का बेहतरीन फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। 

यानी Reno 15 सीरीज के फीचर्स का मजा सस्ते दाम में पा सकते हैं। अब इस फोन के लेकर ताजा अपडेट सामने आया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। फोन में 6.59-इंच LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज आने की बात कही गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Advertisement

Oppo Reno 15C Specifications (Rumoured)

Oppo Reno 15C के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी इस फोन को जल्द मार्केट में पेश करने वाली है जिसके लिए अब एक लेटेस्ट लीक सामने आया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में 6.59 इंच साइज वाला LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। इस स्क्रीन में कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकती है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

ओप्पो रेनो 15सी में Qualcomm कंपनी का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट आ सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तीसरे सेंसर के तौर पर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ रिलीज हो सकता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फ्रिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। फोन का वजन 197 ग्राम बताया गया है। यह Aurora Blue, College Blue, और Starlight Bow जैसे कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8450

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.