Oppo Reno 15 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

दोनों ही फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 16:51 IST
ख़ास बातें
  • दोनों डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • दोनों ही फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • Reno 15 Pro Max में 6500mAh की बैटरी है।

Oppo Reno 15 Pro एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के रूप में आता है जिसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 15 Pro, और Oppo Reno 15 Pro Max को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का Reno 15 Pro एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के रूप में आता है जिसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Reno 15 Pro Max में ज्यादा बड़ा 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Max Price

Oppo Reno 15 Pro Max की कीमत NTD 24,990 (लगभग 71,500 रुपये) है जिसमें फोन का 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को ट्विलाइट गोल्ड, और डेजर्ट ब्राउन कलर्स में खरीदा जा सकता है। Reno 15 Pro की कीमत NTD 20,990 (लगभग 60,000 रुपये) है। फोन को ऑरोरा ब्लू और डेजर्ट ब्लू शेड्स में खरीदा जा सकता है। फिलहाल ये स्मार्टफोन्स ताईवान में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 

Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Max Specifications

Oppo Reno 15 Pro सीरीज में आने वाले Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हैं। Reno 15 Pro एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के रूप में आता है जिसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Reno 15 Pro Max में ज्यादा बड़ा 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 पर रन करते हैं। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है जिसके लिए इन्हें IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। 

दोनों ही फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। साथ में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज को पेअर किया गया है। फोन में LPDDR5x RAM है और UFS 3.1 टाइप स्टोरेज है। कैमरा की ओर देखें तो दोनों डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है जो ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। दोनों ही फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

Reno 15 Pro Max में 6500mAh की बैटरी है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। दूसरी ओर Reno 15 Pro में 6200mAh बैटरी दी गई है। इसमें भी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइसेज में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8450

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  3. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  6. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  7. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  8. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.