₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर

अगर आपका बजट ₹40-50 हजार के करीब है और आप नया ओप्पो स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Oppo Reno 14 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी शामिल की है।

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Oppo

अगर आपका बजट ₹40-50 हजार के करीब है और आप नया ओप्पो स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां बीते साल लॉन्च हुए Oppo Reno 14 5G पर फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देकर अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। आइए Oppo Reno 14 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 14 5G Price & Offers

Oppo Reno 14 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹44,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,250 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹34,999 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹35,100 कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।

Oppo Reno 14 5G Specifications

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1256x2760 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। ओप्पो ने अपने फोन में 6,000mAh बैटरी शामिल की है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.