50MP कैमरा, 5800mAh बैटरी वाले Oppo Reno 13 5G को सस्ते में खरीदें, जानें क्या है पूरी डील

Oppo Reno 13 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2025 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 13 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Reno 13 में 5800mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 13 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Oppo Reno 13 5G पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त बचत के लिए एक्सचेंज ऑफर का उपयोग किया जा सकता है। यहां हम आपको Oppo Reno 13 5G पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 13 5G Price & Deals


Oppo Reno 13 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 3,799 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,200 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 26,250 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Oppo Reno 13 5G Specifications


Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8350 4nm चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 157.90 मिमी, चौड़ाई 74.73 मिमी, मोटाई 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2760x1256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.