Oppo Reno 12 सीरीज Vivo S19, Huawei Nova 13, Honor 200 के साथ जून में होगी लॉन्च!

Reno 12 Pro में MediaTek Dimensity 9200 (MTK DX-2) चिपसेट बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 09:25 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 सीरीज का लॉन्च जून में संभावित।
  • Vivo S19, Huawei Nova 13, और Honor 200 भी होंगे लॉन्च।
  • Honor 200 Lite को TDRA सर्टिफिकेशन में पहले ही देखा जा चुका है।

Oppo Reno 11 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Oppo Reno 12 सीरीज को लेकर लीक्स जोर पकड़ने लगे हैं। अभी तक अफवाह थी कि सीरीज को कंपनी अगले महीने यानी मई 2024 में लॉन्च करने जा रही है। लेकिन अब जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। Oppo Reno 12 सीरीज का लॉन्च अब थोड़ा लेट बताया गया है। साथ ही इस सीरीज के अलावा भी कई और स्मार्टफोन भी इसी टाइमलाइन में लॉन्च होने की बात टिप्स्टर ने कही है। 

Oppo Reno 12 सीरीज के लॉन्च के बारे में टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने कहा है कि कंपनी इसे जून में पेश करेगी। इसके साथ कई और सीरीज भी जून में लॉन्च के लिए बताई गई हैं। इनमें Vivo S19, Huawei Nova 13, और Honor 200 भी शामिल (via) है। ये सभी सीरीज मिडरेंज स्मार्टफोन लेकर आएंगी। जाहिर है कि जून का महीना स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी खासी गर्मी पैदा करने वाला है। क्योंकि तीनों ही ब्रैंड्स के स्मार्टफोन में मुकाबला देखने को मिलेगा। 
Advertisement

Honor 200 Lite को TDRA सर्टिफिकेशन में पहले ही देखा जा चुका है। यह फोन भी जल्द पेश हो सकता है। Oppo Reno 12 को लेकर इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी सीरीज में Reno 12, Reno 12 Pro स्मार्टफोन मॉडल पेश करेगी। जिनमें 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिल सकती है। 

Reno 12 Pro में MediaTek Dimensity 9200 (MTK DX-2) चिपसेट बताया गया है। इस फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, और 512 जीबी स्टोरेज के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। डिस्प्ले कर्व्ड एजेज के साथ आ सकता है। 
Advertisement

स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी होगा। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल, और 50 मेगापिक्सल के दो अन्य लेंस भी होंगे। कैमरा में 2X ऑप्टिकल जूम फीचर होने की बात यहां कही गई है। सेल्फी के लिए ये स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा कैरी कर सकते हैं। डिवाइसेज की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की होगी जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। इनमें IP65 रेटिंग भी होगी। इस रिपोर्ट में भी सीरीज को जून 2024 में लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी। जो कि लेटेस्ट अपडेट से मेल खाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.