Oppo Reno 11A जल्‍द लॉन्‍च होगा! मिलेंगे तगड़े फीचर्स, लेकिन इस फोन की होगा ‘नकल’

Oppo Reno 11A : एक रिपोर्ट के अनुसार, CPH2603 मॉडल नंबर के साथ देखा गया फोन Reno 11F से मिलता-जुलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11A स्‍मार्टफोन पर चल रहा है काम
  • ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन स्‍पॉट हुई डिवाइस
  • जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है यह फोन

सांकेतिक तस्‍वीर।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ओपो (Oppo) एक नई डिवाइस पर काम कर रहा है। इसका नाम Reno 11A कहा जाता है। हाल में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर इस फोन को स्‍पॉट किया गया है, जो इस बात का संकेत है कि कंपनी बहुत जल्‍द यह स्‍मार्टफोन मार्केट में उतार सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, CPH2603 मॉडल नंबर के साथ देखा गया फोन Reno 11F से मिलता-जुलता है। तो क्‍या यह Reno 11F रीब्रैंड वर्जन हो सकता है? 

ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर फोन के बारे में स्‍पेसिफ‍िक जानकारी नहीं मिली। हालांकि रिपोर्टों में कयास हैं कि Reno 11A को Reno 11F के रीब्रैंड वर्जन के रूप में लाया जा सकता है। सिर्फ इतना पता चला है कि अपकमिंग डिवाइस में ब्लूटूथ 5.2 की सुविधा होगी। 

रिपोर्ट के अनुसार यह फोन जापान में लॉन्‍च किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह Reno 11F का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है। Reno 11F  को इसी साल फरवरी में लॉन्‍च किया गया था। उस फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजॉलूशन पेश करता है। 

रेनो 11 एफ में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। Reno 11F में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 SoC लगाया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्‍टोरेज है। 
Advertisement

चीन में लॉन्‍च किए गए रेनो 11 एफ में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 67 वॉट का चार्जर बॉक्‍स में आता है। हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं कि Reno 11A को भी इन्‍हीं खूबियों से समेटा जाएगा। कंपनी डिजाइन और स्‍पेक्‍स के लेवल पर बदलाव कर सकती है। 
Advertisement

अन्‍य खूबियों की बात करें तो Reno 11F में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा है। स्‍टोरेज बढ़ाने के लिए एसडी कार्ड लगाने का विकल्‍प है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.