Oppo Reno 11A स्‍मार्टफोन 8GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च

Oppo Reno 11A : ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम इस फोन में है, जिसका मेन सेंसर 64 मेगापिक्‍सल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2024 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11A स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हुआ
  • 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला है डिस्‍प्‍ले
  • 64 एमपी का मेन कैमरा मिलता है इसमें

Photo Credit: oppo.com/jp/

Oppo ने Oppo Reno 11A स्‍मार्टफोन को जापान में पेश कर दिया है। नए रेनाे फोन में 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम इस फोन में है, जिसका मेन सेंसर 64 मेगापिक्‍सल है। यह 67 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 5 हजार एमएएच की बैटरी से पैक है। Oppo Reno 11A  में 8 जीबी रैम दी गई है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर लगाया गया है। खास बात है कि भारत में यह डिवाइस किसी और नाम से उपलब्‍ध है। 
 

Oppo Reno 11A Price 

Oppo Reno 11A के दाम 48800 जापानी येन (लगभग 25,670 रुपये) हैं। फोन की सेल 27 जून से स्‍टार्ट होगी। इसे कोरल पर्पल और डार्क ग्रीन शेड्स में ल‍िया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाकी मार्केट्स में यह फोन ‘Oppo Reno 11F मॉनिकर' के नाम से उपलब्‍ध है। भारत में इसे Oppo F25 Pro के रूप में बेचा जा रहा है।  
 

Oppo Reno 11A Specifications 

Oppo Reno 11A में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। Oppo Reno 11A रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा भी इसमें दी गई है। 

Oppo Reno 11A में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा इस फोन में मौजूद है। 
Advertisement

Oppo Reno 11A में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट है। इसके साथ 8 जीबी रैम जोड़ी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है। इसकी 5 हजार एमएएच की बैटरी 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 177 ग्राम वजन वाला रेनो 11ए फोन जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी सी पोर्ट की खूबियों से भी पैक है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.