OPPO Reno 10 5G आया FCC सर्टिफिकेशन पर नजर, 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस

OPPO जल्द ही OPPO Reno 10 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाली है, जिसमें OPPO Reno 10, OPPO Reno 10 Pro और OPPO Reno 10 Pro+ शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2023 09:32 IST
ख़ास बातें
  • OPPO जल्द ही OPPO Reno 10 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाली है।
  • OPPO Reno 10 5G को FCC पर मॉडल नंबर CPH2531 के साथ देखा गया है।
  • Reno 10 5G में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

Photo Credit: Oppo

OPPO जल्द ही OPPO Reno 10 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाली है। OPPO की इस लाइनअप में OPPO Reno 10, OPPO Reno 10 Pro और OPPO Reno 10 Pro+ शामिल होंगे। यह लाइनअप IMDA, TDRA और BIS समेत कई सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुकी है। Reno 10 Pro+ की लीक हुई हैंड्स-ऑन फोटो नजर आई हैं और यह गीकबेंच पर भी नजर आया है। अब, OPPO Reno 10 5G को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां हम आपको OPPO Reno 10 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OPPO Reno 10 5G आया FCC सर्टिफिकेशन पर नजर


OPPO Reno 10 5G को FCC पर मॉडल नंबर CPH2531 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में पता चला है कि फोन में सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन ColorOS 13.1 वर्जन आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आएगा। डाइमेंशन की बात की जाए तो OPPO Reno 10 5G की लंबाई 162.43 मिमी, चौड़ाई 74.19 मिमी और मोटाई 7.99 मिमी और वजन 185 ग्राम होगा। FCC डॉक्यूमेंट्स में दाईं ओर पावर बटन और बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है।

FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से OPPO Reno 10 5G के बारे में कोई अन्य जानकारी का पता नहीं चला है। Reno 10 लाइनअप की कई लिस्टिंग से साफ हुआ है कि यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लीक हुए रेंडर के अनुसार, Reno 10 सीरीज में पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल और स्लिम फॉर्म फैक्टर के साथ समान डिजाइन मिलने की संभावना है। Reno 10 5G में 6.7 इंच की FHD + OLED डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो फोन में कथित तौर पर Snapdragon 778G प्रोसेसर मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  5. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  6. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  8. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  10. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.