Oppo Reno 10 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, Sony का होगा कैमरा

कंपनी ने स्मार्टफोन की इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इसमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ शामिल थे

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने स्मार्टफोन की इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था
  • कंपनी इस सीरीज को भारत में अगले महीने लॉन्च कर सकती है
  • Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा

इन स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 10 5G सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने कंपनी ने स्मार्टफोन की इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इसमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ शामिल थे। भारत में इन स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

Reno 10 Pro+ में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने ट्विटर पर Oppo Reno 10 5G सीरीज की प्राइसिंग को लीक किया है। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी है। टिप्सटर ने बताया है कि Oppo Reno 10 का प्राइस लगभग 30,000 रुपये से शुरू होगा, जबकि Reno 10 Pro के बेस वेरिएंट का प्राइस लगभग 40,000 रुपये हो सकता है। इस सीरीज में Reno 10 Pro+ प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 50,000 रुपये होने की संभावना है। 
Advertisement

चीन में Oppo Reno 10 5G का प्राइस 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के लिए CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये) का था। Oppo Reno 10 Pro 5G के 16 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 41,000 रुपये) और Reno 10 Pro+ 5G का शुरुआती प्राइस CNY 3,899 (लगभग 45,000 रुपये) रखा गया था। 

Oppo Reno 10 5G सीरीज के लिए स्पेसिफिकेशंस का फ्लिपकार्ट और Oppo की माइक्रोसाइट पर टीजर दिया जा रहा है। कंपनी इस सीरीज को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 64 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कंपनी जल्द ही Oppo Find N3 Flip को भी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन टेस्टिंग (EVT) फेज में होने की रिपोर्ट है जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है।  इससे पहले कंपनी ने Find N2 Flip में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया था। ऐसी अटकल है कि Oppo Find N3 Flip को Oppo Reno 10 Pro के समान कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Oppo, Display, Battery, Market, China, Twitter, Launch, Demand, Sony, variant, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.