Oppo R19 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा, पोस्टर हुआ लीक

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के आगामी स्मार्टफोन Oppo R19 का कथित पोस्टर लीक हो गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo R19 में होगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Vivo Nex में पहली बार मिली थी पॉप-अप सेल्फी कैमरे की झलक
  • Oppo R19 को मार्च में पेश किए जाने की उम्मीद है

Oppo R19 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा, पोस्टर हुआ लीक

Photo Credit: Weibo

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के आगामी स्मार्टफोन Oppo R19 का कथित पोस्टर लीक हो गया है। याद करा दें कि, पिछले महीने ओप्पो आर19 की लाइव फोटो लीक हुई थी। Oppo R19 को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo R19 के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में बेजल-लेस डिस्प्ले और ग्रेडिएंट बैक पैनल हो सकता है। पोस्टर इमेज़ में हैंडसेट का फ्रंट एवं बैक पैनल को दर्शाया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, लीक हुई इस तस्वीर में फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

चीनी वेबसाइट Weibo द्वारा Oppo R19 के कथित पोस्टर को शेयर किया गया है। बैक पैनल पर ग्रेडिएंट पर्पल और ब्लू बैकग्राउंड नजर आ रहा है। लॉन्च के दौरान अन्य कलर वेरिएंट को भी पेश किया जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने का दावा किया गया था। Vivo Nex में सबसे पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिला था।
Advertisement

वीवो नेक्स में सेल्फी कैमरा बायीं तरफ से बाहर आता है। लीक हुए पोस्टर से इस बात का संकेत मिल रहा है कि Oppo R19 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो द्वारा फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है कि Oppo R19 स्मार्टफोन को आखिर कब लॉन्च किया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि मार्च 2019 में हैंडसेट को उतारा जा सकता है। कुछ समय पहले टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरों को साझा किया था। फोटो से पता चलता है कि फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी कैमरा फोन के टॉप पर किनारे में है। लेकिन यह मध्य से निकलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo R19, Oppo R19 Specifications, Oppo R19 Features, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.