Oppo R17 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर और कीमत

Oppo R17 Pro Sale: ओप्पो ने हाल ही में भारत में Oppo R17 Pro को लॉन्च किया है। भारत में स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी
  • Oppo R17 को 34,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Oppo R17 Pro में

Oppo R17 Pro Sale: भारत में बिक्री शुरू, जानें लॉन्च ऑफर और कीमत

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने हाल ही में भारत में Oppo R17 Pro को लॉन्च किया है। ओप्पो आर17 प्रो की बिक्री आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in, Flipkart और Paytm Mall पर शुरू हो गई है। बता दें कि फोन को एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट रंग में उपलब्ध कराया गया है। Oppo R17 Pro की खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटरड्रॉप नॉच और 8 जीबी रैम के साथ आता है। याद करा दें कि, Oppo R17 Pro स्मार्टफोन को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था।

भारत में ओप्पो आर17 प्रो 5 दिसंबर को लॉन्च हुआ है और यह स्मार्टफोन सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से केवल 10 मिनट में फोन की बैटरी 40 फीसदी चार्ज हो जाती है। आइए अब जानते हैं कि Oppo R17 Pro की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।
 

Oppo R17 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

ओप्पो आर17 प्रो की कीमत 45,990 रुपये है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की बिक्री 7 दिसंबर यानी की आज से Amazon India, Flipkart, Paytm Mall सहित कई ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर में शुरू हो गई है। Oppo R17 Pro के लॉन्च ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 4,900 रुपये का फायदा मिलेगा, साथ में 3.2 टीबी 4जी डेटा भी। एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। एक्सचेंज पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। चुनिंदा स्टोर में 3,000 रुपये का पेटीएम मॉल कैशबैक भी है।
 

Oppo R17 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह एमोलेड स्क्रीन है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल पीडीएएफ और अल्ट्रा नाइट मोड के साथ आता है। फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूक टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 183 ग्राम है। Oppo R17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Insane charging speeds
  • Good cameras
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • 3D camera feature doesn’t work yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  2. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  3. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  4. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  2. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  3. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  6. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  7. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  8. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  9. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  10. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.