Oppo R11 स्मार्टफोन 10 जून को हो सकता है लॉन्च

ओप्पो के आने वाले स्मार्टफोन आर11 और आर11 प्लस को लेकर कई लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन भी पहले आईं रिपोर्ट में लीक हुए हैं। अब ओप्पो आर11 और ओप्पो आर11 प्लस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा हो गया है। ओप्पो आर11 और आर11 प्लस को कुछ ही दिनों पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 मई 2017 09:20 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर11 का लॉन्च पोस्टर वीबो पर लीक हुआ है
  • फोन में डुअल रियर कैमरे की पु्ष्टि हो चुकी है
  • आर11 के साथ आर11 प्लस भी लॉन्च हो सकता है
ओप्पो के आने वाले स्मार्टफोन आर11 और आर11 प्लस को लेकर कई लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन भी पहले आईं रिपोर्ट में लीक हुए हैं। अब ओप्पो आर11 और ओप्पो आर11 प्लस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा हो गया है। Oppo R11 और Oppo R11 Plus को कुछ ही दिनों पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था।

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक यूज़र ने ओप्पो आर11 और ओप्पो आर11 प्लस का लॉन्च पोस्टर पोस्ट किया है। इस पोस्टर से इन स्मार्टफोन को 10 जून को लॉन्च किए जाने का पता चलता है। यह जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड सोल द्वारा सार्वजनिक की गई।

इससे पहले टीना लिस्टिंग में ओप्पो आर11 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इस डिवाइस में 5.5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। ओप्पो आर11 में एक 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। कंपनी ने एक टीज़र जारी कर इसका खुलासा किया था। इस फोन में 2900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।

वहीं Oppo R11 Plus में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और 3800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 3880 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा बाकी सभी स्पेसिफिकेशन ओप्पो आर11 वाले ही होंगे।
Advertisement

चीनी कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर 'आर11' स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा किया था। आधिकारिक टीज़र के मुताबिक, ओप्पो आर11 का डिज़ाइन आईफोन 7 जैसा होगा। इंटरनेट पर एक लीक बेंचमार्क लिस्टिंग से ओप्पो आर11 में फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का पता चला था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Mobiles, Oppo R11, Oppo R11 Plus, Oppo R11 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.