Oppo Reno Mark 2 जल्द हो सकता है लॉन्च, दो मॉडल नंबर के साथ मिला सर्टिफिकेशन

Oppo PDYM20 और PDYT20 के Oppo Reno 10x Mark 2 के दो वेरिएंट होने की उम्मीद है। यह ओप्पो रेनो लाइनअप में नया मिड-टियर स्मार्टफोन हो सकता है और इसे Oppo Reno 10X Zoom का अपग्रेड माना जा रहा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 17:21 IST
ख़ास बातें
  • नया Oppo फोन मॉडल नंबर PDYM20 और PDYT20 के साथ TENAA में हुए लिस्ट
  • 6.5-इंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • Oppo Reno 10x Mark 2 के नाम से हो सकता है लॉन्च

Oppo Reno 10x Mark 2 मौजूदा Oppo Reno 10x Zoom का अपग्रेड हो सकता है

Oppo एक नए मिड-टियर स्मार्टफोन पर काम करती प्रतीत होती है, जो Reno 10X Mark 2 हो सकता है। इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मॉडल नंबर PDYM20 और PDYT20 को चीन की सर्टिफिकेशन एजेंसी TENAA की वेबसाइट पर देखा गया है। TENAA पर लिस्टिंग से दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन का पता भी चलता है। इन दोनों में एकमात्र अंतर रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का है। PDYM20 को 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प और 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, PDYT20 को 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में लिस्ट किया गया है।

Oppo PDYM20 और PDYT20 के Oppo Reno 10x Mark 2 के दो वेरिएंट होने की उम्मीद है। यह ओप्पो रेनो लाइनअप में नया मिड-टियर स्मार्टफोन हो सकता है और इसे Oppo Reno 10X Zoom का अपग्रेड माना जा रहा है। TENAA लिस्टिंग ज्यादातर स्पेसिफिकेशन और फोन की कुछ तस्वीरें दिखाती है। लिस्टिंग को पहली बार MySmartPrice द्वारा देखा गया था। हालांकि इसे स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 द्वारा भी वैरिफाई किया गया है।
 

Oppo Reno 10x Mark 2 specifications (expected)

अफोर्डेबल ओप्पो रेनो 10एक्स मार्क 2 को दो वेरिएंट में लिस्ट किया गया है और दोनों रैम और स्टोरेज विकल्पों को छोड़कर सामान स्पेसिफिकेशन पर चलते हैं। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह ओक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं, जिसके कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर सेट हैं।

फोन Android 10 पर चलता है और 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल कैमरा लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग में बैटरी क्षमता को 4,000mAh दिखाया गया है और कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, एलटीई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। सेंसरों में ग्रैविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाए गए हैं। कथित Oppo Reno 10x Mark 2 का डाइमेंशन 162.2x75.0x7.9 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम बताया गया है।
Advertisement

इतना ही नहीं, लिस्टिंग से रंग विकल्पों का भी पता चलता है। फोन ब्लैक, व्हाइट पर्पल और सिल्वर रेड में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों वेरिएंट को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जो इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट होने का इशारा करता है।
Advertisement

यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि Oppo ने Reno 10x Mark 2 को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में इसे केवल एक लीक मानना समझदारी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.